उत्तराखंडदेहरादूनबड़ी खबर

​पिता की किराने की दुकान में हाथ बंटाने वाली दिव्या जोशी बनीं पीसीएस अधिकारी

देहरादून- मेहनत और पक्के इरादों के आगे परिस्थितियां कभी आड़े नहीं आतीं इस बात को सच कर दिखाया है होनहार बेटी दिव्या जोशी ने। दिव्या का चयन पीसीएस (PCS) परीक्षा में उपशिक्षा अधिकारी / स्टाफ ऑफिसर / विधि अधिकारी (विद्यालयी शिक्षा विभाग) के पद पर हुआ है। दिव्या की इस सफलता से पूरे इलाके और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

​दिव्या जोशी के पिता राजू जोशी एक साधारण किराने की दुकान चलाते हैं। दिव्या एक बेहद मददगार बेटी हैं, जो केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि अपने पिता के काम में भी उनका पूरा साथ देती थीं। वे दुकान पर बैठकर अपने पिता का हाथ बंटाती थीं और जब भी खाली समय मिलता, अपनी पढ़ाई में जुट जाती थीं।

​दिन-रात की इसी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा आज सबके सामने है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली दिव्या ने अपनी इस बड़ी कामयाबी से न सिर्फ अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे परिवार का मान बढ़ाया है। दिव्या की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं।

​”बेटी की इस कामयाबी पर पिता राजू जोशी और पूरे परिवार की आँखों में खुशी के आँसू हैं। उनका कहना है कि दिव्या ने साबित कर दिया कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।”

Related Articles

Back to top button