उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के विभागों में बड़ा फेरबदल कर सबको चौंका दिया है। इस बदलाव में किसी का कद बढ़ा है तो किसी के पर कतरे गए हैं। सबसे बड़ा उलटफेर स्वास्थ्य विभाग को लेकर हुआ है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
देहरादून से जारी नई अधिसूचना ने शासन से लेकर सत्ता के गलियारों तक हड़कंप मचा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास मंत्रिपरिषद, गृह, वित्त, राजस्व और आवास समेत कुल 18 भारी-भरकम विभाग रखकर यह साफ कर दिया है कि सरकार की कमान पूरी तरह उनके हाथ में है। लेकिन इस लिस्ट में जो सबसे चौंकाने वाला नाम है, वो है डॉ. धन सिंह रावत का।
डॉ. धन सिंह रावत से उनका सबसे महत्वपूर्ण ‘स्वास्थ्य विभाग’ छीन लिया गया है। अब उनके पास केवल विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा और सहकारिता जैसे विभाग ही बचे हैं। राजनीतिक जानकार इसे उनके कद में बड़ी कटौती मान रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर, सुबोध उनियाल का कद इस फेरबदल में काफी ऊंचा हुआ है। उन्हें प्रदेश का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण जिम्मा अब उनियाल संभालेंगे। इसके अलावा वन और निर्वाचन विभाग भी उनके पास बने रहेंगे।
मंत्री का नाम मुख्य विभाग (New Portfolio)
1. पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री) मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास (खनन), श्रम, पेयजल, ऊर्जा, आबकारी, न्याय, नागरिक उड्डयन, वित्त, आवास।
2. सतपाल महाराज लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, सिंचाई, लघु सिंचाई, सामान्य प्रशासन।
3. गणेश जोशी कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, सैनिक कल्याण।
4. (डॉ.) धन सिंह रावत विद्यालयी शिक्षा (बेसिक व माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सहकारिता।
5. सुबोध उनियाल वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।
6. रेखा आर्य महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल, युवा कल्याण।
7. सौरभ बहुगुणा पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन।
8. खजान दास समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा।
9. भरत सिंह चौधरी ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।
10. मदन कौशिक पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन, जनगणना।
11. प्रदीप बत्रा परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी।
12. राम सिंह कैड़ा शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबन्धन।




