उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, आउट ऑफ टर्न जॉब के तहत 31 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

DEHRADUN:  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों की लंबी मुराद पूरी होने जा रही है। धामी सरकार ने आउट ऑफ टर्न जॉब के तहत प्रदेश के 31 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में सेवायोजन के लिए चयनित किया है। छह विभागों में वेतनमान 2000 हजार रुपये से लेकर वेतनमान 5400 तक की नौकरी में 31 खिलाड़ियों का अंतिम चयन हुआ है,। चयनित खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों की सत्यापन की कार्यवाही गतिमान है। जल्द ही इनको नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

बता दें कि उत्तराखंड में खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार द्वारा सीधे नौकरी की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के द्वारा खेल नीति-2021 के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाडियों को उत्तराखण्ड में राजपत्रित/अराजपत्रित पदों पर आउट ऑफ टर्न सेवायोजन प्रदान किये जाने हेतु 156 पदों पर विज्ञप्ति निकाली गई थी। 120 पदक विजेता खिलाड़ियों ने नौकरी के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 31 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों के सत्यापन की कार्यवाही गतिमान है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने आउट ऑफ टर्न जॉब के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खेल और खिलाड़ियों के प्रति एक ऐतिहासिक कदम बताया है उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड की धामी सरकार प्रदेश में लगातार खेल को बढ़ावा देने व खिलाड़ियो के प्रोत्साहन के लिए काम कर रही है। 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का विभिन्न विभागों हेतु चयन किया गया है। सत्यापन पूर्ण होते ही मुख्यमंत्री धामी चयनित खिलाड़ियों को संबंधित विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button