उत्तराखंड

खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ी बिना लाइसेंस के चल रही लेमन सोडा फैक्ट्री

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर कांवड मेले के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन में आ गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सिडकुल और कोतवाली नगर स्थित निर्मला छावनी में बन रही लेमन सोड़ा फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही गई। छापे की कार्यवाही के दौरान निर्मला छावनी में चल रही लेमन सोड़ा फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चलती मिली, जिसमें भारी अनिमितताए भी पाई गयी। जिसको गम्भीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री को सीज कर दिया।
जबकि सिडकुल स्थित दूसरी फैक्ट्री में लाइसेंस तो था, मगर फैक्ट्री में बेहद गंदगी व भारी अनिमितताओं पाई गयी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत देने की बजाय उनको बीमार करने में मददगार हो सकती थी। खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी के मुताबिक फैक्ट्री में बाथरूम का पानी इस्तेमाल किया जा रहा था, फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त करते हुए उसमें तैयार लेमन सोड़ा के सैम्पल जांच के लिए भेजा गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button