उत्तराखंड

स्टार प्रचारक के रूप में बढ़ी सीएम धामी की डिमांड, दिल्ली चुनाव में करेंगे प्रचार

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान को धार दे रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। भाजपा ने कुल 40 स्टार प्रचारकों को चुनावी प्रचार के लिए उतारा है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

इस पहल के लिए मुख्यमंत्री धामी देशभर में चर्चा के केंद्र में रहे हैं। इसके साथ ही भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने को सख्त कानून, लव जिहाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, दंगारोधी कानून को लेकर भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सराहना बटोरी। इन निर्णयों से मुख्यमंत्री धामी का कद बढ़ा है। उनकी सरकार के बड़े निणयों को देश में व्यापक फलक पर देखा जा रहा है। माना जा रहा कि इस सबके दृष्टिगत ही पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया है। गौर है कि सीएम धामी इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर चुके हैं। वे दिल्ली के 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button