उत्तराखंड

उत्तराखंड के लिए गौरव का पल पैरा शूटिंग कोच को राष्ट्रपति ने द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजा

उत्तराखंड के पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया है। सुभाष की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को भारत के खेल जगत की सभी महान उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पेरिस ओलम्पिक में पदक विजेता एथलीट मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश, उत्तराखंड के पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा सहित 32 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मानित किया। सुभाष राणा ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में शामिल हुई निशानेबाजी टीम को प्रशिक्षण दिया था। उस टीम ने पांच मेडल भी जीते थे। बता दें कि सुभाष राणा के बड़े भाई और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। जाने-माने शूटर रहे सुभाष राणा के खाते में चार अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं। उन्होंने वर्ष 1994 में इटली और वर्ष 1998 में स्पेन में हुई विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button