देहरादून:-वसंत विहार क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक महिला की मृत्यु होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला 3 माह गर्भवती थी। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत किया है। जिसकी अब देहरादून पुलिस तफ्तीश कर रही है।देहरादून एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया की ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद महिला को प्रताड़ित करने का काम करते थे ऐसी जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है , जिसके आधार पर विवेचना की जा रही है , मृतक महिला की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है।