उत्तराखंडदेहरादूनबड़ी खबर

धर्मपुर विधानसभा में युवा संकल्प रैली का शंखनाद, युवा नेतृत्व को मौका देने की उठी मांग

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर देहरादून की 18-धर्मपुर विधानसभा सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज क्षेत्र में एक विशाल ‘युवा संकल्प रैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस रैली के माध्यम से युवाओं ने क्षेत्र की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकल्प लिया है।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.ए.वी. पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं मोथरोवाला के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य  महेश जगूड़ी ने की।

​रैली के दौरान युवाओं ने एक सुर में आवाज बुलंद करते हुए संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में  युवा नेतृत्व को सौंपा जाए। युवाओं का मानना है कि एक स्थानीय और युवा विधायक ही क्षेत्र की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों और युवाओं के हितों को सही और प्रभावी ढंग से सदन  में उठा सकता है।

​गौरतलब है कि धर्मपुर विधानसभा सीट वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी  के वरिष्ठ नेता विनोद चमोली का गढ़ मानी जाती है। विनोद चमोली इस सीट से लगातार दो बार के विधायक हैं। उन्होंने साल 2017 और फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में यहाँ से शानदार जीत दर्ज की थी।
​ऐसे में चुनाव से ठीक पहले स्थानीय युवाओं द्वारा ‘युवा नेतृत्व’ को आगे लाने की यह मुहिम मौजूदा सियासी समीकरणों को दिलचस्प बना सकती है। रैली में युवाओं का जो जोश देखने को मिला, उससे साफ है कि आने वाले समय में धर्मपुर सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है।

Related Articles

Back to top button