उत्तराखंडदेहरादूनबड़ी खबर

ICSI देहरादून चैप्टर ने मनाया महिला दिवस और नव संवत्सर; कार्यस्थल पर सुरक्षा और सशक्तिकरण पर दिया जोर

रायपुर स्थित ‘महोत्सव द बैंक्वेट’ में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के देहरादून चैप्टर द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और नव संवत्सर के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र महिला सशक्तिकरण और POSH (Prevention of Sexual Harassment) कानून के प्रति जागरूकता रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा  कुसुम कंडवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा:समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाओं के अधिकारों और कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। महिलाओं को अपनी गरिमा के प्रति जागरूक रहना होगा

​डॉ. दिव्या नेगी (मीडिया समन्वयक, भाजपा महिला मोर्चा)ने कहा कि  उन्होंने परिवारों से बेटियों को करियर में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहन देने का आह्वान किया।

​ पार्वती जोशी (अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य पेंशनर संघ): उन्होंने समाज में महिलाओं की बदलती भूमिका की सराहना की।

​श्री धर्मेंद्र सिंह रावत (अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ): कार्यक्रम में उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने शिक्षा और पेशेवर क्षेत्र के समन्वय को दर्शाया।

​मुख्य वक्ता सीएस अर्चना बंसल ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े ‘POSH’ विषय पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार संस्थागत जिम्मेदारियों और कानूनों के सही क्रियान्वयन से महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में कुल 65 कंपनी सेक्रेटरी और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
​देहरादून चैप्टर की अध्यक्षा सीएस (डॉ.) रुचित्रा कपरवाण ने सभी का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन सीएस (डॉ.) संगीता बग्गा द्वारा किया गया।
​आयोजक मंडल और सहयोग

​इस सफल आयोजन में चैप्टर के उपाध्यक्ष सीएस अर्चित टंडन, सचिव सीएस देवना जुयाल, सीएस एच.पी. व्यास, सीएस विजयलक्ष्मी सती, सीएस नेहा रस्तोगी एवं सीएस अंकित रावल की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के आयोजन में  रामकिशन चमोली एवं  साकेत चमोली का विशेष सहयोग एवं प्रायोजन रहा।

Related Articles

Back to top button